लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ। उप्र सरकार स्टेनोग्राफर्स महासंघ की ओर से शनिवार को अधिवेशन और प्रांतीय चुनाव हुआ। चुनाव में विभिन्न पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। अध्यक्ष राजकुमार चुने गए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरूण चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महामंत्री पंकज कुमार तिवारी, कार्यवाहक महामंत्री विपिन कुमार, संयुक्त मंत्री एसपी सिंह, रामू गौतम, पवन कुमार श्रीवास्तव, आशीष यादव, अखिलेश कुमार, तौकीर अहमद, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार और सम्प्रेक्षक सर्वेश कुमार निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी राम नगीना सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी मोहनलाल गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। इस दौरान उप्र परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.