स्टेडियम व पर्यटन स्थल के कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
बाराबंकी, मई 12 -- बाराबंकी, संवाददाता। लोकसभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सीडीओ अन्ना सुदन के साथ जिले में संचालित 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में बिना सूचना के गैर हाजिर रहे एएमए को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने पूरी हो चुकी परियोजनाओं को हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। स्टेडियम व पर्यटन स्थल के कार्यों की प्रगति धीमी मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। नोटिस जारी कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने परियोजनावार प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब व अधोमानक सामग्री के उपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी नोडल अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.