साहिबगंज, जनवरी 25 -- स्टेडियम में मुख्य समारोह में डीसी फहराएंगे तिरंगा गणतंत्र दिवस समारोह साहिबगंज। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सोमवार को शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में होगा। समारोह के लिए सिदो-कान्हू स्टेडियम को फूलों व तिरंगे से सजाया गया है। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में डीसी हेमंत सती तिरंगा फहराएंगे। झंडोत्तोलन के बाद स्टेडियम में जिले के सरकारी व गैर सरकारी समेत 15 संस्थानों की ओर से सरकार के विकास व कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच झांकियों का पुरस्कृत किया जाएगा। परेड में जिला सशस्त्र बल,जैप-नौ के जवान,एनसीसी (महिला),एनसीसी (पुरूष),गृह रक्षक (पुरूष), गाइड स्काउट,चौकीदार (पुरूष)व चौकीदार (महिला)की टुकरी ने हिस्सा लिया। इधर,अन्य सरकारी कार्यालय व संस्थानों के कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.