रांची, जून 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेएससीए स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि आयोजन समिति, जेएससीए प्रबंधन एवं राज्य सरकार की घोर लापरवाही तथा कुप्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब आयोजनकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया गया। मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था रखी गई तथा बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना पहले से थी, तब सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई? आखिर किसके निर्देश पर सीमित प्रवेश द्वार खोले गए? पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्था क्यों नहीं की गई? दीपक प्रकाश ने कहा कि जेएससीए के पदाधिकारियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हजारों दर्शकों की सुरक्...