गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में चल रहे बॉक्सिंग रिंग के प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। जल्द ही बॉक्सिंग रिंग को प्लेटफॉर्म पर रखा दिया जाएगा। अभी तक बॉक्सिंग रिंग को बहुउद्देशीय हॉल में रखा जाता है। प्लेटफॉर्म पर रिंग रखने से खिलाड़ी बॉक्सिंग का बेहतर अभ्यास कर सकेंगे। महामाया स्टेडियम में लंबे समय से निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य कराए जा रहे हैं। इसी के तहत बॉक्सिंग रिंग के लिए भी प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों के लिए बनाया जाएगा आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टलप्लेटफॉर्म निर्माण कार्य की जानकारी बहुउद्देशीय हॉल के बराबर में प्लेटफॉर्म बनाया गया है। खिलाड़ियों के लिए कुछ माह पहले ही नई बॉक्सिंग रिंग मंगाई गई है। लेकिन स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग रखने की कोई जगह नहीं थी। इसलिए बॉक...