अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक, बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूनम बजाज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा फीता काटकर किया गया। राम मिलन क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता का संचालन विकास चौहान खेलो इंडिया बैडमिंटन प्रशिक्षक द्वारा किया गया। इस मौके पर सहदेव मालिक शूटिंग कोच, लोकेश कांत क्रिकेट कोच, शौकत अली एथलेटिक कोच, मीनाक्षी गौर भारतत्तोलन कोच आदि सदस्य मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में आयुष चौधरी, अक्षक राघव, प्रशांत मुद्गल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...