चित्रकूट, मई 4 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने स्पोर्टस स्टेडियम में होने वाले कार्यों का जायजा लिीया। यहां पर तरण ताल का निर्माण होना है। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस जलनिगम को सिंथेटिक ट्रैक बनाने, बास्केटबाल, लॉन टेनिस कोर्ट में सिंथेटिक लेयर, जिम हॉल, बैडमिंटन हॉल के भीतर रबर फलोरिंग, बाक्सिंग रिंग के बाहर फैंसिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने को निर्देशित किया। कहा कि स्टेडियम में प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटों को ठीक कराएं। यह भी पढ़ें- लक्ष्य में ढिलाई पर डीएम सख्त, मनरेगा और गौशाला व्यवस्था में तेजी के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...