सिद्धार्थ, मार्च 12 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। जिला स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बनाई गई पेयजल व्यवस्था बदहाल हो गई है। स्टेडियम में लगे दो हैंडपंप और एक आरओ प्लांट लंबे समय से खराब पड़े हैं, जबकि दो अन्य हैंडपंप रिबोर न होने के कारण दूषित पानी दे रहे हैं। ऐसे में यहां अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को स्वच्छ पेयजल के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।स्टेडियम परिसर में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए चार हैंडपंप और दो आरओ प्लांट लगाए गए थे, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में अधिकांश व्यवस्था ठप हो गई है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन मौजूदा हालात में उन्हें या तो दूषित पानी पीना पड़ रहा है या फिर बाहर से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि सुबह...