हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर। नि.सं. सोनपुर रेलवे स्टेडियम के पास से सोमवार को ड्यूटी करने गए एक कर्मी की बाइक चोरी कर ली गयी। यह घटना तब घटी जब वह कर्मी अपनी बाइक खड़ी कर स्टेडिमय में ड्यूटी करने गया था। ड्यूटी कर जब वह लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन की पर पता नहीं चल सका। इस संबंध में पीड़ित कर्मी सोनपुर प्रखंड के नजरमीरा गांव निवासी बच्चन कुमार ने सोनपुर थाना में बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि सोनपुर रेलवे स्टेडियम में ड्यूटी करने के लिए अपनी बाइक पास में ही खड़ी करके गया था। ड्यूटी समाप्त कर जब वापस लौटा तो वहां पर मोटरसाइकिल संख्या बीआर 01 एचबी 2814 वहां नहीं थी। उन्होंने कहा है कि बाइक की डिक्की में ही गाड़ी का आरसी भी रखा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...