आरा, दिसम्बर 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत भोजपुर की ओर से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर इंदु देवी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड रंजीत सिन्हा और तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह रहे। मंच संचालन सरिता शर्मा ने किया कार्यक्रम में मेडिकल टीम के आठ सदस्य दवा के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच सहार एवं उदवंतनगर की टीम के बीच हुआ। फुटबॉल के इस मैच में सहार की टीम दो गोल से विजेता रहा । कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय विजेता टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर अमन्त राज , शशि कुमार , राजा कुमार, रितिक रौशन, सागर सुमन, चंदन शर्मा, चंदन कुमार, भागवत कुमार, रौशन कुमार सिंह , प्रिय...