सिमडेगा, मार्च 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में इन दिनों मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम सेहत के लिए टहलने आने वाले लोगों का कहना है कि स्टेडियम परिसर में उड़ती धूल ने उनका चलना-फिरना तक मुश्किल कर दिया है। हल्की हवा चलते ही मैदान में मौजूद सूखी मिट्टी उड़कर चारों ओर फैल जाती है। जिससे न सिर्फ आंखों में जलन होती है बल्कि सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। लेकिन अब इसकी स्थिति और भी खराब हो गई है। मॉर्निंग वॉक करने आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं ने बताया कि स्वास्थ्य सुधार के लिए वे स्टेडियम का रुख करते हैं। लेकिन धूल के कारण कई बार उन्हें बीच में ही लौटना पड़ता है। खासकर अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगो...