स्टेडियम में एक साल से बंद पड़ा जिम शुरू होगा
गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में बनी आधुनिक जिम की साफ-सफाई का कार्य गुरुवार को शुरू कर दिया गया है। लगभग एक साल से बंद पड़े जिम को जल्द ही खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा और खिलाड़ी जिम में अभ्यास कर सकेंगे। तीन दिन में जिम की साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। महामाया स्टेडियम में बने जिम में आधुनिक उपकरण लगे हुए हैं, लेकिन बंद पड़े होने के कारण सभी उपकरणों पर धूल जम गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिम में बहुत ज्यादा धूल जमी हुई है। इसकी सफाई करने में तीन दिन लगेंगे। साफ-सफाई के बाद मशीनों की ऑयलिंग और ग्रीसिंग का कार्य किया जाएगा। इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद जिम खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिम के लिए अभी प्रशिक्षक नहीं है, इसलिए स्टेडियम में मौजूद खेलों के प्रशिक्षकों की देखरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.