मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की ओर से सांसद खेल स्पर्धा 2025-26 के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्पर्धा का आयोजन आज से यानि 25 और 26 दिसंबर को सोनकपुर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिताएं जिला स्तरीय होंगी, जिनमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें अंडर-16, अंडर-17, अंडर-18, अंडर-19, अंडर-20 तथा ओपन एज ग्रुप के तहत मुकाबले कराए जाएंगे। वहीं 26 दिसंबर को फुटबॉल, जूडो और भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य किया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...