नोएडा, दिसम्बर 23 -- प्रत्येक दिन चार-चार मुकाबले खेले जाएंगे लोग मुकाबले का निशुल्क लुत्फ उठा सकेंगे नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंडोर स्टेडियम में बुधवार से यूपी कबड्डी लीग का आगाज होगा। पहले दिन एक मुकाबला होगा। इसके बाद प्रत्येक दिन चार-चार मुकाबले खेले जाएंगे। यूपी कबड्डी लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को दो समूह में बांटा गया है। छह-छह टीमों के समूह में प्रत्येक टीम आपस में लीग के मुकाबले खेलेंगी। दोनों समूह से पहले दो स्थान पर काबिज टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। खिताबी मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का यह दूसरा सीजन है। इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रवेश निशुल्क है। कोई भी दर्शक जाकर मुकाबला देख सकता है। प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोग...