भभुआ, फरवरी 24 -- जमीन समतल नहीं रहने से अभ्यास करने में खिलाड़ियों को हो रही दिक्कत दौड़ने के लिए ट्रैक, बास्केटबॉल व वालीबॉल के जाली और खंभे गाड़े गए हैं (युवा पेज) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के जैतपुर कला गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर के पास मनरेगा से मिनी स्टेडियम का निर्माण तो करा दिया गया है, पर इसकी चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। इस वजह से यह खेल मैदान मवेशियों का चारागाह बन गया है, जहां बकरी, गाय, भैंस चारा की तलाश में विचरण करती हैं। बारिश होने पर मिट्टी गिली हो जाती है। जब गाय-भैंस के पैर गिली मिट्टी पड़ते हैं, तब गड्ढे बन जाते हैं। खेल मैदान समतल नहीं रहने और मवेशियों के आने तथा उनके द्वारा गंदगी फैलाए जाने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। इस मिनी स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए ट्रैक, बास्केटबॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.