जमुई, नवम्बर 23 -- झाझा, निज संवाददाता। झाझा की युवा पौध दशकों से एक अदद खेल ग्राउंड व स्टेडियम को तरसती आ रही है। खेल प्रैक्टिस की सुविधा-संसाधन के अभाव में इलाके की सैकड़ों युवाओं की खेल प्रतिभा निखरने के पहले ही मानों दफन हो जा रही है। किंतु,अब जमुई की भाजपा विधायक एवं झाझा विधान सभा क्षेत्र की ही निवासी श्रेयसी सिंह के बिहार की खेल मंत्री बनने से स्थानीय युवाओं की उम्मीदों को मानों पंख लग गए हैं। स्थानीय उदीयमान खिलाड़ियों को भरोसा है कि प्रदेश की नई खेल मंत्री सुश्री सिंह चूंकि खुद भी खेल के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं और लोगों के दिलों में आज भी उनकी पहचान व शोहरत एक विधायक या मंत्री से कहीं अधिक शूटिंग की एक सफल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में होने के मद्देनजर वे उदीयमान खिलाड़ियों की दिक्कत व जरूरत से भली भांति अवगत हैं। ऐसे में वे खेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.