भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर। टीएमबीयू स्टेडियम पर मारवाड़ी कॉलेज के दावे का दस्तावेज शनिवार को मारवाड़ी पाठशाला वित्ती कमेटी के सदस्यों ने विवि की कमेटी सदस्यों को सौंपा। दरअसल, मारवाड़ी कॉलेज में सीनेट बैठक की तैयारी के दौरान कमेटी के सदस्य पहुंचे थे। इसी दौरान वित्ती कमेटी के सज्जन किशोरपुरिया ने सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, शंभू दयाल खेतान सहित अन्य सदस्यों को दावे के दस्तावेजों की एक-एक कॉपी दी है। सदस्य डॉ. गंगा ने कहा कि कमेटी के एक सदस्य बाहर हैं। इस कारण उनके भागलपुर लौटने के बाद बैठक की तिथि तय कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.