रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर से सामान चोरी कर रहे दो आरोपियों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो युवकों के चोरी करने की सूचना पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की स्टेडियम में मौजूद कर्मचारी और लोगों को साथ लेकर वेलोड्रम के पास पहुंचीं। जहां चोरी करने के आरोपी दो युवकों को लोगों की मदद से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ट्रांजिट कैंप निवासी उमेश पुत्र धर्मपाल प्रजापति और मुखर्जी नगर जगतपुरा ट्रांजिट कैंप निवासी उत्तम सरकार पुत्र कालीपद बताया। उनके पास से 30 प्लास्टिक व एल्युमीनियम के बिजली के कटे हुए पाइप, कॉपर वायर समेत अन्य सामान बरामद हुए। सूचना पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.