मेरठ, अप्रैल 22 -- तहसील मैदान में बन रहे स्टेडियम की पेढ़ियों के निर्माण को छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर रोक दिया गया था, जिससे नाराज ठेकेदारों ने सीओ से मुलाकात कर कार्रवाई पर आपत्ति जताई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा को लेकर की गई शिकायत के बाद पुलिस ने तहसील मैदान में बन रहे स्टेडियम की पेढ़ियों का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। साथ ही ठेकेदार व मजदूरों को थाने बुलाया गया, जिससे ठेकेदारों में रोष फैल गया। बुधवार को भाजयुमो नेता निपुण चौहान के नेतृत्व में ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल सीओ पंकज लवानिया से मिला और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना ठोस कारण मजदूरों को परेशान किया गया और निर्माण ...