रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 20 -- अगस्त्यमुनि में प्रस्तावित स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण को लेकर चल रहे विरोध के बीच शनिवार को अगस्त्यमुनि के मैदान में शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य आगामी 14 जनवरी से शुरू होने वाली अगस्त्य ऋषि की देवरा यात्रा से पूर्व इस पवित्र मैदान को शुद्ध करना बताया गया। शुद्धि यज्ञ का संचालन आचार्य अनिल बेंजवाल और भूपेंद्र बेंजवाल द्वारा किया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत हवन किया गया और यज्ञ में आहुतियां डाली गईं। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। आयोजन में मौजूद लोगों ने कहा कि मुनि जी का सैण मुनि महाराज और अगस्त्य ऋषि से जुड़ा पवित्र, ऐतिहासि...