गढ़वा, मई 25 -- मझिआंव। प्रखंड के खेल प्रेमियों का वर्षों का सपना अब साकार होने जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम की निर्माण अभी तक नहीं की गई थी। उसका खिलाड़ियों के द्वारा लगातार मांग किया जाता रहा। खेल स्टेडियम के अभाव में खिलाड़ी जैसे -तैसे खेलों का अभ्यास करते थे। खेल प्रेमियों और विद्यालय प्रबंधन समिति के चिर परिचित यह मांग पर खेल स्टेडियम की स्वीकृति पर्यटन कला संस्कृति खेल एवं युवा कार्य विभाग ने दिया है। मुखदेव जमा दो हाईस्कूल में खेल स्टेडियम बनने की उम्मीद जग गई है। उसके साथ ही साथ बरडीहा प्रखंड में भी खेल स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है । यह भी पढ़ें- राज्य की 33 सौ और पंचायतों में बनेगा खेल का मैदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...