बरेली, मई 30 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट कैंप की ओर से आयोजित अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्टेडियम नाइट्स ने स्टेडियम ब्लास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में हराया। दूसरे मुकाबले में स्टेडियम किंग्स ने स्टेडियम टाइटंस को आठ विकेट से शिकस्त दी। पहले मैच में स्टेडियम नाइट्स ने टॉस जीतकर स्टेडियम ब्लास्टर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। बारिश के कारण गीली विकेट पर ब्लास्टर्स की टीम 11.3 ओवर में मात्र 66 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम नाइट्स ने 15.1 ओवर में नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए हर्ष श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- स्टेडियम नाइट्स व स्टेडियम किंग्स ने दर्ज की जीत वहीं, दूसरे मुकाबले में स्टेडियम टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओ...