बांदा, जनवरी 11 -- बांदा, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को अंडर- 12 का मैत्री मैच कराया गया। इसमें प्रिंस की शानदार बल्लेबाजी व खुशबू की गेंदबाजी की बदौलत स्टेडियम ट्रेनीज यूथ ने बिगनर टीम को 19 रनों से हरा दिया। मैत्री मैच में बेटियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर आयोजकों का ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्य अतिथि सीनियर खिलाड़ी नागेश खरे ने बच्चों से हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। स्टेडियम ट्रेनीज यूथ के कप्तान अभय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 25 ओवरों में सभी विकेट खो कर 141 रनों का स्कोर खड़ा किया। यूथ की तरफ से प्रिंस ने 48, रिहान ने 30 व यश ने 13 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम ट्रेनीज बिगनर की गेंदबाज संजना ने तीन विकेट व अथर्व ने दो विकेट और उज्ज्वल कृष्णा और रौनक ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। लक्ष...