अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अंडर 23 उत्तर प्रदेश पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता दिनांक 31 मई से 2 जून तक मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल ज्ञानपुर भदोही में आयोजित होने जा रहा है। जिसके लिए शुक्रवार को स्टेडियम चयन ट्रायल आयोजन किया गया। भगत सिंह बाबा सचिव जिला कुश्ती संघ अलीगढ़ ने बताया कि पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल में 57 किग्रा में कमर अख्तर, 70 किग्रा में कुमार, 74 किग्रा में गौरव कुमार शर्मा, 79 किग्रा में मो. शहबाज, 86 किग्रा में नीरज कुमार, 92 किग्रा में अनुज गौतम, 125 किग्रा में तय्यब शेरवानी का चयन किया गया। ग्रीको रोमन में 55 किग्रा में कृष्ण कुमार, 67 किग्रा में अयन अली खान, 72 किग्रा में अब्दुल मन्नान, 77 किग्रा में मोहम्मद जहीर, 87 किग्रा में लव कुमार, 97 किग्रा में विनीत कुमार का चयन हुआ। वहीं महिला वर...