आगरा, फरवरी 26 -- खेल निदेशालय की ओर से एकलव्य स्टेडियम में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब स्टेडियम कैंप ने जीत लिया। गुरुवार को खेले गए फाइनल में स्टेडियम कैंप ने राधा माधव क्रिकेट अकादमी को 18 रन से हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम की। विजेता टीम के कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का टॉस स्टेडियम कैंप ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 139 रन बनाए। शिवा कौशिक ने 35, कुलदीप ने 34, अनुराग ने 20 रन बनाए। राधा माधव क्रिकेट अकादमी के लिए अजय ने 4, नितिन गोला ने 2, अनुज ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा माधव क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। परविंदर ने 54, आकाश सिंह में 23 रन बनाए। स्टेडियम कैंप के लिए कुलदीप, अनुराग, गोपाल ने 2-2, प्रिंस व ...