प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण स्पोर्ट्स हॉस्टलों के मेस में गैस की खपत पर अंकुश लगाया गया है। संकट को देखते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के हॉस्टल में एथलीटों के मनचाहा भोजन बनाने पर रोक लगाई गई है। दो छात्रावास के मेस में गैस बचाने के लिए एक ही चूल्हे का इस्तेमाल किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांपलेक्स में भी इसी तरह की व्यवस्था की गई है। गैस संकट को देखते हुए स्टेडियम और मेयोहाल में खिलाड़ियों को अपनी इच्छानुसार भोजन पकाने पर भी रोक लगाई गई है। खेल अधिकारियों का कहना है कि गैस खर्च कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...