प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज। प्रदेश के 399 आउटसोर्स प्रशिक्षकों को सेवा विस्तार दिया गया है। प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने आउटसोर्स पर तैनात विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों के अगले आदेश तक सेवा विस्तार का आदेश जारी किया। खेल निदेशालय की ओर से जारी की गई सूची में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक विनय सिंह का नाम नहीं है। उनके स्थान पर दूसरे हॉकी प्रशिक्षक की तैनाती भी नहीं की गई है। हॉकी प्रशिक्षक का नाम सूची में नहीं होने पर अन्य प्रशिक्षक हैरान हैं। प्रशिक्षकों का कहना है कि गलती से भी नाम सूची में छूट जाता है। स्टेडियम में तैनात क्रिकेट प्रशिक्षक कौशिक पाल का नाम भी पिछले साल की सूची में नहीं था। पूछने पर बताया गया कि स्टेडियम से क्रिकेट की कोचिंग बंद कर दी गई है। कुछ दिन बाद कौशिक पाल की तैनाती कौशांबी में की गई थी।...