एटा, मार्च 31 -- कायमगंज रोड स्थित स्टेडियम के पास वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। आशीष कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी बाजनगर जो पीएचसी में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात हैं। अपने साथी शाहरुख निवासी शाहबाजपुर थाना सुन्नगढ़ी के साथ फर्रुखाबाद से सहावर जा रहे थे। कायमगंज रोड पर स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल शाहरुख की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...