हाथरस, दिसम्बर 11 -- जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में निर्मित खेल अवस्थापनाओं का जीर्णाेद्धार/नवीनीकरण हेतु चल रहे कार्यो का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्थलीय निरीक्षण कर अवशेष कार्यो को समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने टॉयलेट ब्लॉक, विश्राम कक्ष, पवेलियन, बहुउद्देशीय हॉल, बाउंड्री तथा लॉन टेनिस, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट के जीर्णाेद्धार/नवीनीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टॉयलेट ब्लॉक एवं विश्राम कक्ष में टाइल लगाने का कार्य अधूरा पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रारम्भ किए गए सभी कार्य एक साथ और पूर्ण रूप से पूरे किए जाएँ, किसी भी स्थान पर कार्य अधूरा न छोड़ा जाए। उन्होंने फर्श पर बिछाई गई टाइल्स, वाटर लेवलिंग, पुट्टी, प्लम्बिंग एवं इलेक्ट्रिक का कार्य, डिस्...