मैनपुरी, अप्रैल 21 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सुधींद्र देव शुक्ला स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में स्टेडियम की टीम ने एमसीए रेड को 8 विकेट से हराया। एमसीए रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 93 रन बनाए। हर्षित सिंह ने 20, अंश बाबू ने नाबाद 19 रन बनाए। स्टेडियम के कृष्ण ने तीन और शौर्य ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ने 18.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए। यह भी पढ़ें- लॉर्ड क्रिकेट एकेडमी ने 108 रन से जीता मैच अंश राठौर ने 32 और शौर्य ने 21 रनों की पारी खेली। एमसीए रेड के हर्षित चौहान ने दो विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और सिद्धार्थ चौहान ने...