स्टेडियम ए बनी बास्केटबॉल की विजेता
अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ए ने बियरशिबा स्कूल ए को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, खेल भावना का परिचय दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित कोच लियाकत अली खान रहे। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां अकादमिक डायरेक्टर दीपिका विल्सन एवं उपप्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.