स्टेट हीट एक्शन प्लान: आपदा मित्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
मथुरा, मई 25 -- आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मथुरा के तत्वावधान में अपर जिला अधिकारी (वित्त) डॉ. पंकज कुमार वर्मा एवं जिला आपदा विशेषज्ञ पूजा राणा के नेतृत्व में भीषण गर्मी को देखते हुए स्टेट हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत आपदा मित्रों द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आपदा मित्र इं. अशोक यादव की टीम द्वारा आम नागरिकों, बच्चों एवं राहगीरों को लू एवं अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों एवं बच्चों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, पेड़ों पर पानी के पात्र लगाए गए। इस अवसर पर जागरूकता पोस्टर भी लगाए गए। आपदा मित्रों ने लोगों को अधिक पानी पीने, धूप में सावधानी बरतने तथा बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। अभियान का उद्देश्य आमजन को भीषण गर्मी से बचाव हेतु जागरूक करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.