गढ़वा, जून 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड टेनिस एसोसिएशन और धनबाद लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित झारखंड स्टेट हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में झारखंड के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी शाहिल अमीन ने एक बार फिर टेनिस कोर्ट पर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। झारखंड स्टेट हार्ड कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में शाहिल ने न केवल अपने पुराने स्टेट चैंपियन के खिताब को बरकरार रखा, बल्कि इस वर्ष पुरुष सिंगल, पुरुष डबल्स और मिक्स्ड डबल्स तीनों श्रेणियों में ट्रिपल क्राउन विजेता बनकर इतिहास रच दिया। खेल प्रेमियों के लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि रांची के रहने वाले शहिल को राज्य का सबसे बेहतरीन और तकनीकी रूप से सबसे मजबूत टेनिस खिलाड़ी माना जाता है। यह भी पढ़ें- धनबाद के आकृति को महिला एकल का खिताबफाइनल मुकाबला डिफेंडिंग ...