रामपुर, मार्च 20 -- शाहबाद। शाहबाद-बिलारी स्टेट हाईवे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में मुरादाबाद की आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर लक्ष्मी प्रसाद और उनकी पत्नी पुष्पा की मौत हो गई। दोनों बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे। राणा शुगर मिल के सामने तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। लक्ष्मी प्रसाद (42) मूल रूप से शाहबाद के मोहल्ला भीतरगांव के रहने वाले थे। वे मुरादाबाद में पत्नी पुष्पा (40) और दो बच्चों के साथ किराए पर रहते थे। परिजनों के अनुसार, दोनों बुधवार को कृषि कार्ड से जुड़े काम से गांव आए थे और रात यहीं बिताने के बाद गुरुवार सुबह बाइक से वापस मुरादाबाद लौट रहे थे। करीमगंज गांव के पास राणा शुगर मिल क...