बेगुसराय, जुलाई 12 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। भाकपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्क्सवादी चिंतक प्रताप नारायण सिंह ने बिहार सरकार द्वारा राज्य के स्टेट हाईवे पर व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के निर्णय का विरोध किया है। उन्होंने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए कहा कि राज्य के भीतर आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले व्यावसायिक वाहनों को पहले से ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स देना पड़ता है। ऐसे में स्टेट हाईवे पर भी टोल लगाने से परिवहन लागत बढ़ेगी जिसका सीधा असर आम लोगों पर महंगाई के रूप में पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की आर्थिक नीतियों से पहले ही जनता महंगाई की मार झेल रही है और यह फैसला मुश्किलें बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह निर्णय लिया है। उन्होंने बिहार सरकार से ज...