स्टेट हाईवे पर आमने-सामने भिड़ंत, दो बाइकें जलकर राख
शाहजहांपुर, मई 22 -- मिर्जापुर। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित गांव गुलाबनगर के सामने गुरुवार दोपहर दो बाइकें टकराने से उनने आग लग गई। दोनों जलकर राख हो गईं। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बदायूं जनपद के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव देवीपुर निवासी 24 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह अपनी मोटरसाइकिल से फर्रुखाबाद की ओर से आ रहा था। इसी दौरान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बढ़ऊं निवासी अली मोहम्मद अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर बने गड्ढे को बचाने के प्रयास में दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर राख हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.