आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय की ओर से विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन निजामाबाद परिसर में किया गया। उपजिलाधिकारी निजामाबाद ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खादी विभाग की विभिन्न योजनाओं में आवेदन कर स्वरोजगार के आयामों पर जनमानस को जागरूक किया। जिला परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत इकाइयों के उत्पादों के लिए विपणन सहायता के रूप में प्रदर्शनी, क्रेता, विक्रेता, सम्मेलन आदि आयोजित किए जाते हैं। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया के 31 अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों मे...