सोनभद्र, दिसम्बर 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज शीतला मंदिर चौक पर स्टेट हाइवे बनाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर में स्टेट हाइवे की जगह बाईपास का निर्माण कराए जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधियों पर नगरवासियों और व्यापारियों के भरोसे के कत्ल का भी आरोप लगाया। साथ ही घंटा-शंख बजाकर व्यापारियों को भी जागरूक किया। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव, नगर पालिका चुनाव में व्यापारियों से वादा किया गया था कि स्टेट हाइवे नहीं बनेगा। वोट लिया गया लेकिन व्यापारियों के भरोसे का कत्ल किया गया और उनके पीठ में खंजर चलाने का काम किया गया। प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र में एक छोटा सा नगर बना है। अगर स्टेट हाइवे चौड़ीकरण किया गया तो व्यापार और व्यापार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.