कुशीनगर, मार्च 16 -- कुशीनगर, हिटी। खड्डा कस्बे में स्थित बिशप इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र सानू सिंह ने जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीते दिनों खड्डा में आयोजित संसद खेल महोत्सव में कक्षा 11 के छात्र शानू सिंह ने जूडो प्रतियोगिता में तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर मंडल स्तर के लिए अपनी जगह बनाई। इसी क्रम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा गोरखपुर में आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी शानू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए। शानू सिंह 18 मार्च को मेरठ में होने वाली स्टेट स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खड्डा और अपने विद्यालय का प्रति...