गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर के तत्वावधान में 3 से 6 फरवरी 2026 तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 3 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे मुख्य अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इसमें प्रदेश के 18 मण्डल, 02 स्पोर्ट्स कालेज एवं 05 छात्रावासों से लगभग 375 खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 12 निर्णायक उपलब्ध कराए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...