स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक
मुजफ्फरपुर, जून 26 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में स्वराज शूटिंग अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्वराज भारद्वाज ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष वर्ग में रजत पदक व 10 मीटर एयर राइफल सब यूथ पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। समर कुमार सिंह 10 मीटर एयर राइफल टीम सब यूथ पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक व ध्रुवेश कुमार सिंह व प्रतीक मिश्रा ने एयर राइफल टीम वर्ग में स्वर्ण, जबकि डॉ. अमित कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल मास्टर्स पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता। सभी खिलाड़ियों को अकादमी के कोच एवं प्रशिक्षक अमित घंसेला, उज्ज्वल कुमार, चंदा कुमारी, ऋषु आर्या, अमर सिंह आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक ईस्टर्न जोन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.