गोरखपुर, जुलाई 30 -- गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा में 04 से 05 अगस्त 2026 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला वर्ग जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोरखपुर मण्डल की टीम तैयार कर दी गई है। इसमें गोरखपुर जनपद से शिल्पी कुमारी, शगुन मिश्रा, शिद्धि यादव, तनु यादव और काश्वी सिंह शामिल हैं। वहीं, प्रज्ञा कुमारी और अंशिका गुप्ता का नाम आरक्षित के तौर पर रखा गया है। इसके अलावा, सीमा विश्वकर्मा को टीम मैनेजर बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...