बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। प्रयागराज में आयोजित होने वाली 36वां जूनियर बालिका वर्ग उत्तर प्रदेश स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए बरेली की टीम का चयन गुरुवार को कर लिया गया है। इस संबंध में बरेली बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सोनू श्रोत्रिय के अनुसार टीम में कशिश शर्मा, माही बसंल, स्तुति बंसल, तेजस्वनी, कनिका भाटिया, सियोना, परी, कशिश गुप्ता, नंदिनी व श्रेया को शामिल किया गया है। उन्होने बताया कि टीम शुक्रवार को प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.