रांची, जनवरी 3 -- बुंडू, संवाददाता। रांची-टाटा रोड के किनारे शास्त्री चौक के पास स्थित स्टेट बैंक सेवा केन्द्र में किसान विश्वदेव मुंडा से तीन नकाबपोश लुटेरे 19 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। भागने के दौरान लुटेरों ने दो राउंड गोलियां भी चलाईं। बुंडू पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा जब्त किया है। घटना शनिवार की शाम लगभग 5.30 बजे की है। इस संबंध में पीड़ित ग्राहक विश्वदेव मुंडा ने बताया कि वे बुंडू के बारेडीह गांव के निवासी हैं और पेशे से किसान हैं। 27 दिसंबर को उनकी मां की मौत हो गई थी। श्राद्ध कार्य के लिए 20 हजार रुपये बैंक से निकासी की थी। वे रुपये गिन ही रहे थे कि तीन नकाबपोश अपराधी मौके पर पहुंचे और उनसे रुपये छीन लिया। वहीं सेवा केन्द्र के उप संचालक ऋतिक कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राहक का 1000 रुपये मेरे पास था जिससे वह बच गया। इस दौरान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.