बागपत, जनवरी 29 -- पिलाना। पिलाना स्थित बी आर सी पर स्टेट बैंक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बैंक पदाधिकारियों द्वारा ब्लाक के 14 सरकारी विद्यालय की 25 छात्राओं को साइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर कई स्कूलों में आर ओ वाटर कूलर भी दिए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्टेट बैंक के जी आर एम राकेश कुमार, ब्रांच मैनेजर बागपत ईशा, अमीनगर ब्रांच मैनेजर लक्ष्मी मतोलिया सहित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ब्लाक के 14 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय की पांच पांच छात्राओं का चयन किया गया जिनको साइकिल भेंट की गई। कई विद्यालयों में पीने के पानी के लिए आर ओ सिस्टम वाटर कूलर वितरित किए गए। पांच विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए 20-20 बेंच दी गई। स...