बक्सर, अप्रैल 18 -- बक्सर। स्टेट बैंक के रिटायर्ड अधिकारी नागेंद्र कुमार पांडेय का निधन हो गया। वे करीब 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उन्हें जानने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। वे एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। बैंकिंग सेवा के दौरान उन्होंने समाज और लोगों के हित में उल्लेखनीय कार्य किया। उनके निधन पर लोगों को उनकी सदाशयता खूब याद आई। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका व्यवहार, सरलता और सेवा भाव हमेशा याद रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार चरित्रवन स्थित शमशान घाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.