लखनऊ, मई 20 -- स्टेट बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। संगठन पदाधिकारी आशुतोष वर्मा और बृजेश तिवारी ने बताया कि संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने और पेंशन विसंगतियों के समाधान जैसी मांगों को लेकर फेडरेशन राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि मांगों के समर्थन में 20 मई को एक्स (ट्विटर) अभियान, 21 मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन और 22 मई को देशव्यापी कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बावजूद यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 25 और 26 मई को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान शिव कुम...