पलामू, मार्च 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर से करीब 60 किलोमीटर दूर सरईडीह बाजार में रविवार को प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नए ब्रांच का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि जहां दिन में भी कुछ साल पहले राइफल लेकर उग्रवादी घुमा करते थे वहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शाखा खुलना ही वास्तविक विकास है। जिन लोगों को विकास नहीं दिख रहा है उन्हे आंखे खोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की महत्वकांक्षी मंइयां योजना के लाभुकों को भी इससे काफी सहुलियत होगी। वित्त मंत्री ने पलामू के कामर्शियल बैंकों के सीडी रेशियों व प्रति व्यक्ति आय का भी जिक्र किया और बैंक के वरीय पदाधिकारियों को छोटे-छोटे ऋण लोगों को देकर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.