जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर । स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन का मैत्री क्रिकेट मैच रविवार को खेला गया। इसमें कुल 6 मैच खेले गए। फाइनल मैच आरबीओ जमशेदपुर और आरबीओ जमशेदपुर ब्रांच के बीच खेला जाना है। तीन प्लेट के केबल मैदान में हो रहे इस मैच में रांची और चाईबासा से टीम भी पहुंची है। यह जानकारी संघ के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार ने दी। बताया कि सालाना खेले जाने वाले इस मैत्री मैच में न सिर्फ फिट रहने की बल्कि एक दोस्ताना संबंध को और भी प्रगाढ़ बनाने का प्रयास किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...