रांची, सितम्बर 14 -- रांची। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में झारखंड स्टेट बार काउंसिल में दो महिला सदस्यों को को-ऑप्ट किया जाएगा। झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने सोमवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल (जेएसबीसी) के सचिव को पत्र भेजकर दो नामों की जानकारी दी है। इनमें हाईकोर्ट की पूर्व जज जस्टिस जया राय और हाईकोर्ट की अधिवक्ता लक्ष्मी मुर्मू शामिल हैं। पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट आदेश के अनुपालन में चीफ जस्टिस ने जेएसबीसी के को-ऑप्टेड सदस्य के रूप में इन दोनों पूर्व महिला जज/वरिष्ठ महिला अधिवक्ता को नामित किया है। रजिस्ट्रार जनरल ने बार काउंसिल के सचिव से दोनों को सदस्य के रूप में को-ऑप्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...